फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of steel bridge on Pashada Khad on NH-5 begins

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच में पशाडा खड्ड पर स्टील ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 09 May 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of steel bridge on Pashada Khad on NH-5 begins
नेशनल हाईवे पांच पर पखाडा खड्ड पर शुरू हुआ पुल का  काम। संवाद
18 करोड़ से 125 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा पुल बनने से सफर सुरक्षित और दूरी होगी कम
विज्ञापन




पशाडा खड्ड में पहाड़ से पत्थर गिरने के कई गाड़ियां हो चुकी हैं क्षतिग्रस्त

मोहन मेहता



ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
नेशनल हाईवे-पांच पर रामपुर और झाकड़ी के बीच पशाडा खड्ड पर स्टील ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 18 करोड़ की लागत से 125 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े स्टील ब्रिज के निर्माण से यातायात सुरक्षित और आसान होगा। पशाडा खड्ड में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कई लोगों की जान बाल-बाल बची है। पशाडा में करीब आधा किलोमीटर लंबी सड़क दशकों से ब्लैक स्पॉट बनी हुई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद झाकड़ी की ओर पुल के लिए एबटमेंट का निर्माण शुरू हो गया है। पुल के निर्माण से यातायात सुरक्षित होगा और आधा किलोमीटर की दूरी भी कम होगी। नेशनल हाईवे-पांच तिब्बत सीमा को जोड़ने वाला और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग है। तिब्बत सीमा, काजा, किन्नौर और ज्यूरी सराहन क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। इस मार्ग से भारतीय सेना, आईटीबीपी, स्पीति, किन्नौर व शिमला के हजारों लोग, पर्यटक और सेब की लाखों पेटियां देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचती हैं। सेना, आईटीबीपी के जवानों को सीमा तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं, क्षेत्र के हजारों बागवानों, आम लोगों को भी सुरक्षित और आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। किसानों-बागवानों को सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।


डेढ़ साल में बनेगा पुल

नेशनल हाईवे-पांच सब डिविजन ज्यूरी के सहायक अभियंता करतार चंद शर्मा ने बताया कि स्टील ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। करीब डेढ़ साल में पुल बन कर तैयार किया जाएगा। इस पुल के बनने से जहां यातायात सुरक्षित होगा, वहीं आधा किलोमीटर दूरी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed