फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of Nainabati-Karad road stalled; notice sent to contractor

Rampur Bushahar News: नैनाबती-कराड सड़क का निर्माण लटका, ठेकेदार को भेजा नोटिस

Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
मौलाधार-चोवाई और डीडी-कोठी सड़क का काम शुरू न होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के अंतर्गत नैनाबती-कराड सड़क का निर्माण कार्य एक साल से लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी किया है। ठेकेदार ने एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करने की बात कही है। भाजपा हिमाचल प्रदेश के आईटी सह संयोजक एवं पोखरी पंचायत के उपप्रधान आशीष शर्मा ने सड़क की खस्ताहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है। आशीष शर्मा ने कहा कि नैनाबती-कराड सड़क पर चिमनी कैंची से मौलाधार तक सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू होना स्वागत योग्य है, लेकिन मौलाधार से जीरो पॉइंट चोवाई तथा डीडी से कोठी तक सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर होने के बावजूद पिछले एक साल से काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की आठ से नौ पंचायतों के लोगों के लिए कुल्लू आने-जाने का प्रमुख मार्ग है। सड़क पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, लेकिन मौलाधार से डीडी तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है। वाहनों के पंचर होने और खराब होने की समस्या भी आम हो गई है। आशीष शर्मा ने विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों को विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने सिनवी-मुहान और मुहान-मरेछ सड़क का कार्य भी शीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया।




नैनाबती-कराड सड़क के लंबित कार्य को शुरू करवाने के लिए संबंधित ठेकेदार को विभाग की ओर से अंतिम नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार ने एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करने की बात कही है। वहीं, मुहान-मरेछ सड़क का निर्माण कार्य 20 अक्तूबर के बाद शुरू किया जाएगा। - मनीष कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article