फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of box culvert at Chauka Nala stalled due to departmental neglect

Rampur Bushahar News: चौका में धंसी जमीन, खतरे की जद में गांव

Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of box culvert at Chauka Nala stalled due to departmental neglect
आनी उपमंडल की चौका नाला सडक़ पर कलवर्ट का निर्माण न होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानियां। संवाद 
विभाग की अनदेखी से लटका चौका नाला में बॉक्स कलवर्ट का निर्माण, कई बीघा जमीन को नुकसान
विज्ञापन


कोठी-मुहान बस सेवा एक माह से बंद, तीन किलोमीटर पैदल चल रहे स्कूली बच्चे, बागवान भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी की पोखरी पंचायत के चौका गांव में लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों की कई बीघा उपजाऊ जमीन धंस गई है, जिससे चौका गांव खतरे की जद में है। वहीं, चौका नाला में सड़क बंद होने के कारण कोठी-मुहान बस सेवा एक महीने से ठप पड़ी है। बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना करीब तीन किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से किसानों-बागवानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर पोखरी पंचायत के उपप्रधान आशीष शर्मा ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि चौका गांव के पास नाले में बॉक्स कलवर्ट का निर्माण किया जाना था लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से इसका निर्माण कार्य लटका पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की अनदेखी और बॉक्स कलवर्ट का निर्माण समय पर पूरा न होने के कारण नाले का पानी ग्रामीणों की जमीनों की ओर फैल गया। इससे कई बीघा उपजाऊ भूमि धंस गई है। भूमि धंसने के कारण चौका गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है और गांव में दरारें आने की बात सामने आ रही है। आशीष शर्मा ने बताया कि चौका नाला में लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई बार दूध से भरे वाहन रास्ते में फंस जाते हैं। बागवान अपनी फसल समय पर मंडियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं। सड़क बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि चौका नाला में समय पर बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कर दिया जाता है, तो ग्रामीणों की जमीनों को इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। करीब एक वर्ष से निर्माण कार्य लटकने के कारण ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति भारी रोष है। उपप्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि चौका नाला में बॉक्स कलवर्ट निर्माण का कार्य तुरंत शुरू करवाया जाए, जिन किसानों की जमीनें धंसने से प्रभावित हुई हैं, उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो समस्त ग्रामीण विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


सड़क दुरुस्त करने के लिए मशीन भेज दी गई है। ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। ठेकेदार दो सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू या पूरा नहीं करता है, तो संबंधित कार्य को रद्द कर किसी अन्य ठेकेदार से करवाया जाएगा। - मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article