फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress sent a memorandum to the President

Rampur Bushahar News: कांग्रेस ने राहुल गांधी की सजा के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Fri, 24 Mar 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 24 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress sent a memorandum to the President
सडीएम रामपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
रामपुर बुशहर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की सीजेएम अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा के विरोध में रामपुर ब्लॉक कांग्रेस उतर गई है। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने शुक्रवार को बैठक कर न्यायालय के फैसले का विरोध किया और एसडीएम रामपुर निशांत तोमर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
















राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस ने विरोध जताते हुए केंद्र को कल्याणकारी राज्य की परिभाषा के खिलाफ कार्य करने वाली सरकार करार दिया। उन्होंने राष्ट्रपति से कम से कम न्यायपालिका जैसे लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ को स्वतंत्र स्वच्छंद, स्वायत्तता रहने देने और सरकारी को हिटलरशाही की राह पर न चलने देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
















ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सूरत की एक स्थानीय अदालत ने झूठे मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। इस मामले में जिस तरह से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर तथा संदर्भ बदल कर पेश किया गया, वह निंदनीय है। माननीय न्यायालय में गलत तथ्य पेश किए गए, जिसके आधार पर राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
















उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया संविधान विरोधी है और न्यायालय के फैसलों पर संशय पैदा करने वाला है। राहुल गांधी के खिलाफ भी ऐसा ही षड्यंत्र रचाया जा रहा है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा की जड़ें हिला कर रख दी हैं। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव और जन जुड़ाव को देखकर भाजपा बौखलाहट में है।
















उन्होंने कहा कि झूठे चुनावी मुकद्दमों में तथ्यों को तोड़-मरोड़ पेश कर न्यायालय को गुमराह कर फैसलों को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ करने में लगी है। विभिन्न योजनाओं और कानूनों को लागू करने में जो तानाशाहीपूर्ण रवैया केंद्र की भाजपा सरकार अपना रही है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के सदैव खिलाफ रहा है। इस मौके पर दीपक सूद, डीडी कश्यप, पंकज बराड़, जसवीर ठाकुर, खेलचंद नेगी, सुरेंद्र ब्यूंथली, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, मनीष, सरोजनी ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed