फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress reached its zenith on Panchayat Samiti Jubbal-Kotkhai

जुब्बल-कोटखाई पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा

Thu, 28 Jan 2021 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Congress reached its zenith on Panchayat Samiti Jubbal-Kotkhai
पंचायत समिति जुब्बल कोटखाई के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। वीरवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने निर्विरोध जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रेखा चौहान ने नामांकन दाखिल किया जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत जस्टा ने दावेदारी पेश की। दोनो ही पदों पर उनके अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस को भारी समर्थन मिला है। जुब्बल-कोटखाई पंचायत समिति की कुल 21 सीटों में से कांग्रेस के 19 समर्थित उम्मीदवार जीत कर आए हैं। वीरवार की बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रधान और उप प्रधान पद के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में 70 फीसदी कांग्रेस विचारधारा से संबंधित प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। पंचायतीराज चुनाव में जनता ने भाजपा के तीन वर्षों के कार्यकाल को नकारते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर की ओर से किए गए विकासात्मक कार्यों पर मुहर लगाई है तभी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोग पंचायत प्रतिनिधि चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव के निर्णय से साफ है कि जनता ने भाजपा को अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed