{"_id":"5e6a7cf18ebc3ea4d8185887","slug":"congress-rampur-hp-news-sml327330133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार की अफसरशाही पर नहीं कोई पकड़ : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार की अफसरशाही पर नहीं कोई पकड़ : राठौर
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग में अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश की जयराम सरकार को कई मुद्दों पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ठियोग-कुमारसैन में आज ठियोग बाईपास, सिविल अस्पताल ठियोग भवन, बस अड्डा सभी कार्य जो प्रदेश की पूर्व सरकार के कार्यकाल में शुरू किए थे, ठंडे बस्ते में हैं। प्रदेश में आए दिन चिट्टे जैसे जानलेवा नशे का करोबार चर्म सीमा पर है। प्रदेश सरकार की अफसरशाही पर पकड़ न होने के कारण इसके कारोबारी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर ऊपरी शिमला क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
प्रदेशाध्यक्ष से जब पूछा गया कि विपक्ष चैन से सोया क्यों दिख रहा है, तो राठौर ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी की ओर से सरकार की नाकामियों को लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। ऐसा नहीं है कि हम विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रहे हैं। भाजपा नेता जो सरकार रिपीट करने की बात कर रहे हैं, वे कोई भविष्य वक्ता नहीं है। जनता सरकार के विकास कार्यों को देखकर ही मौका देती है। आज भाजपा ने सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में जातिवाद, क्षेत्रवाद के मुद्दों को बीच में लाकर भाई से भाई को लड़वाने का काम किया है।
सिंधिया को दी बधाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को इससे पूर्व में भी बड़े-बड़े दिग्गज नेता छोड़ कर गए, जिनका भविष्य बना नहीं बल्कि बिगड़ा है। उन्ही में से सिंधिया भी हैं, जिन्होंने ऐसा कदम उठाया है। उन्होंने सिंधिया के फैसले को लेकर बधाई दी और कहा कि वह उनका निजी फैसला है।