फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress protest pwd office bhawanagar kinnaur

लोनिवि की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला

Thu, 05 Aug 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
congress protest pwd office bhawanagar kinnaur
जिला किन्नौर के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ रैली निकाल कर रोष प्रकट करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने वीरवार को अध्यक्ष उमेश नेगी की अगुवाई में निचार मंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभाग पर जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावानगर बाजार तक विभाग और ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष रैली भी निकाली। इसके बाद एडीएम निचार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस ज्ञापन भी सौंपा गयार। रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि किन्नौर में लोक निर्माण में जनहित के कार्यों उचित ढंग से नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

आज किन्नौर में संपर्क सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है और सेब सीजन सिर पर है। विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। नेगी ने कहा कि किन्नौर कांग्रेस आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महासचिव जिला कांग्रेस सुखदेव, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी केसर नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, सदस्य जिला परिषद भरत नेगी, बाजिंद्र नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, अध्यक्ष महिला सेवादल लता नेगी, सचिव हिमाचल प्रदेश महिला सेवादल तारा मोयान, महासचिव किन्नौर महिला कांग्रेस ललिता पंचारस, अध्यक्ष खेत खलियान कांग्रेस अनिल नेगी और सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष निचार हरीश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed