फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress, nankhari metting,

ननखड़ी में विकास कार्यों के टेंडर तक नहीं लगा पाई भाजपा : वर्मा

Sun, 12 Feb 2023 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। टिक्कर-खमाड़ी सड़क के लिए कांग्रेस के प्रयासों से 100 करोड़ की राशि स्वीकृत होने पर रामपुर विस में भाजपा के नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात ननखड़ी में आयोजित छह कांग्रेस जोन की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कही।
विज्ञापन


बैठक में ननखड़ी के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। वहीं टिक्कर-खमाड़ी सड़क के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर की गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक नंदलाल का आभार जताया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि टिक्कर-खमाडी सड़क के लिए राशि जारी होने पर ननखड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द शिमला में सरकार से मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने ननखड़ी कॉलेज भवन निर्माण के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


आईटीआई भवन देलठ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगलबाल्टी, खमाडी, शोली, पीएचसी कुंगलबाल्टी, प्राथमिक स्कूल चमाडा धड़ुजा, तहसील भवन का निर्माण बजट के बावजूद भी नहीं कर पाई। भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में इन विकास कार्यों के लिए टेंडर तक नहीं लगा पाई। झिझणू-शरोग सड़क, खड़ाहण से चनेरी सड़क, दनावली से घरटी सड़क पर मात्र भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का निर्माण हुआ नहीं, लेकिन धन की अदायगी हो चुकी है। इस मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जांच की मांग उठाई है। इस मौके पर सुदेश कायथ, कपिल जिंटा, राजेंद्र चौहान, हरीश मेहता, जवाहर, दूनी चंद, राजकुमार और राजीव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed