फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress nandlal win fifth time from rampur

Rampur Bushahar News: कांग्रेस के किले को भेदने में नाकाम रही भाजपा

Thu, 08 Dec 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
congress nandlal win fifth time from rampur
रामपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जीत हासिल करने के बाद बाजार में रैली निकालते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के गृह क्षेत्र में कांग्रेस की जीत का रिवाज कायम है। पिछले चालीस साल के जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी नंदलाल ने यहां से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। हालांकि भाजपा के युवा प्रत्याशी कौल नेगी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन फिर भी नंदलाल 567 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल को 28,397 भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी को 27,830 मत हासिल हुए हैं जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 706 निर्दलीय उम्मीदवार प्रीतम देव को 117 वोट मिले हैं। वहीं 377 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। पोस्टल बैलेट के तहत हुए मतदान में 201 मत रद्द हुए। विस क्षेत्र में पोस्टल बैलेट के तहत कुल 1,482 मत पड़े थे। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के समर्थकों में खुशी का माहौल है तो वहीं भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी के समर्थकों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में 4037 मतों से जीते थे नंदलाल
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी नंदलाल ने 25,730 मत प्राप्त किए थे, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक को 21,693 मत मिले थे। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 4,037 मतों के अंतर से हराया था। हालांकि वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस के वोट बैंक में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट प्रतिशत में एक फीसदी से भी कम का अंतर
रामपुर विधानसभा सीट पर पार्टियों के वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 49.07 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं जबकि भाजपा को 48.09 फीसदी मत मिले हैं। आम आदमी पार्टी यहां कुछ खास नहीं कर पाई। पार्टी को महज 1.22 फीसदी मत ही प्राप्त हुए हैं। 0.62 फीसदी मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

हर राउंड में बदलते रहे हार जीत के आंकड़े
वीरवार सुबह शुरू हुई मतगणना के बाद रामपुर विधानसभा सीट में हर राउंड में हार और जीत के आंकड़े बदलते रहे। इस वजह से दोनों ही पार्टियों के समर्थकों की धुकधुकी बढ़ती रही। राउंड दर राउंड कभी कौल नेगी तो कभी नंदलाल एक दूसरे से आगे निकलते रहे। हालांकि इससे पहले के विधानसभा चुनाव में शुरूआती दौर में ही कांग्रेस की जीत की स्थिति साफ हो जाती थी, लेकिन इस बार चुनाव परिणामों में अंत तक मुकाबला करीबी बना रहा। बीजेपी प्रत्याशी की बढ़त पर भाजपा के समर्थक शोर मचाना शुरू कर देते थे, तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी की लीड पर कांग्रेस के समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे थे। आखिरी राउंड तक चले कड़े मुकाबले में आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल ने भाजपा के युवा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed