फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress-backed Pyare Lal is the Independent President of the Rohru Municipal Council

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू में कांग्रेस समर्थित प्यारे लाल आजाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान चुने

Thu, 18 Jun 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress-backed Pyare Lal is the Independent President of the Rohru Municipal Council
नगर परिषद रोहडू के उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान। 
सर्वसम्मति से हुआ चयन, नौ में से आठ सीटों पर कांग्रेस समर्थित पार्षद, एक सीट भाजपा की
विज्ञापन


भाजपा समर्थक रमा देवी चुनाव में रहीं अनुपस्थित संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। दोनों पदों के चुनाव के लिए वीरवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने की। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी मौजूद रहे। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्यारे लाल आजाद और उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस समर्थित जितेंद्र चौहान चुना गया। रोहड़ू में नगर परिषद की नौ सीटों में आठ पर कांग्रेस समर्थित पार्षद चुनकर आए हैं। एक सीट भाजपा की है। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्यारे लाल आजाद और उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र चौहान को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में नगर परिषद रोहड़ू के नवनिर्वाचित नौ पार्षदों में से आठ सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड-एक से भाजपा समर्थक रहीं रमा देवी अनुपस्थित रही हैं। बैठक में वार्ड नंबर-2 अपर बाजार से पारुल, वार्ड नंबर-3 मुख्य बाजार से सुजय अग्रवाल, वार्ड नंबर-4 समाला से रणजीता, वार्ड नंबर-5 बस स्टैंड क्षेत्र से राज कुमार, वार्ड नंबर-6 ब्लॉक क्षेत्र से प्रीति चौहान, वार्ड नंबर-7 कोर्ट रोड क्षेत्र से जितेंद्र चौहान, वार्ड नंबर-8 बावटी नाला से प्यारे लाल आजाद और वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर से शालू दत्ता शामिल रहे। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई नगर परिषद आगामी पांच वर्षों में रोहड़ू शहर के सुनियोजित विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्यारे लाल आजाद और उपाध्यक्ष बने जितेंद्र चौहान ने नगर परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article