{"_id":"6a61e7f8043b70121f0e6e21","slug":"condition-of-the-kali-mitti-moin-road-is-poor-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165460-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काली मिट्टी-मोईन सड़क की हालत खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काली मिट्टी-मोईन सड़क की हालत खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
विज्ञापन
खस्ताहाल काली मिट्टी से मोईन सड़क। संवाद
सड़क पर छोटी गाड़ियां चलाना मुश्किल हो हुआ, कलपुर्जे टूट रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर उपतहसील में काली मिट्टी से मोईन गांव तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से इस सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है। यह सड़क काली मिट्टी से मोईन तक जाती है। काली मिट्टी से मोईन तक का लगभग दो किलोमीटर का लंबा हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त है। मोईन गांव के लिए सैकड़ों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई है। मोती सिंह ठाकुर, सुनील कुमार और बलबीर सिंह चौहान समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर छोटी गाड़ियां चलाना मुश्किल हो गया है। उनकी गाड़ियां अक्सर टूट जाती हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क सुधारने की अपील की है। उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने बताया कि मौसम ठीक होते ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत जल्द ही होने वाला है। यह सड़क काली मिट्टी से आनस मुख्य सड़क मार्ग नित्थर-रामपुर सड़क से जुड़ेगी।