फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Condition of Khaneri Hospital, patients upset, Rampur

खनेरी अस्पताल का हाल : वार्डों में सीलन, छत से झड़कर मरीजों पर गिर रहा प्लास्टर

Sat, 27 Sep 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:58 PM IST
सार

रामपुर बुशहर के खनेरी अस्पताल की छत जर्जर होने और प्लास्टर झड़ने से मरीजों की सुरक्षा खतरे में है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और सीलन से परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन ने शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विस्तार

छत से उखड़ रहा प्लाटर, टपकता है पानी
विज्ञापन





महिला, पुरुष वार्ड की छत मरम्मत के अभाव में हुई जर्जर, छत से टपकता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले खनेरी अस्पताल की छत मरम्मत के अभाव में जर्जर होने लगी है। महिला और पुरुष वार्ड में छत से प्लास्टर उखड़ रहा है। साथ ही वार्डाें में सीलन है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगता है।
रोजाना शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों से मरीज बेहतर उपचार की आस में खनेरी अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव उनकी परेशानी बढ़ा देता है। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के ऊपर छत का प्लास्टर झड़कर गिरता रहता है। इससे मरीजों पर खतरा बना रहता है। कुछ साल पहले पावर ग्रिड ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आधारभूत ढांचा मुहैया करवाने के लिए लाखों रुपये की राशि जारी की थी। इसके बावजूद अस्पताल में सुविधाओं की हालत जस की तस है। क्षेत्र के हेमराज, माधवी, प्रियंका, सुषमा और रामलाल ने कहा कि अस्पताल की छत में सीलन आई है। बारिश के समय छत से पानी टपकता है, जबकि इन दिनों छत का प्लास्टर झड़कर गिर रहा है। इसके अलावा अस्पताल में पेयजल किल्लत का भी मरीजों और तीमारदारों को सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की अनदेखी मरीजों पर भारी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में मरीजों की सुरक्षा और इलाज दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


समस्या उनके ध्यान में है। अधिक बारिश होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मौसम के अनुकूल होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही मरीजों की परेशानियां दूर होंगी। - डॉ. रोशन कौंडल, एमएस, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article