फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Concern expressed over shortage of teachers in schools

Rampur Bushahar News: कुई स्कूल में शिक्षकों की कमी पर जताई चिंता

Mon, 20 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कुई पंचायत में विशेष ग्राम सभा, पेयजल और पंचायत भवन पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड कुमारसैन की नवनिर्मित कुई पंचायत में सोमवार को एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पंचायत के पांचों वार्डों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र के विकास और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने माध्यमिक विद्यालय कुई में शिक्षकों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव का भी उल्लेख किया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे पढ़ने के लिए दूरदराज के दूसरे स्कूलों में जाने को मजबूर हैं। लोगों ने सरकार और शिक्षा विभाग से विद्यालय में आवश्यक स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति करने की अपील की। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा। इसके अलावा ग्राम सभा में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और रास्तों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। अन्य जनहित योजनाओं पर पंचायत की उपलब्ध धनराशि खर्च करने पर भी सहमति बनी।


पंचायत भवन न होने का मुद्दा भी उठाया

पंचायत भवन न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत प्रधान अंकिता वर्मा और उपप्रधान भूपेंद्र मेहता ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में एक निर्णय लिया गया था। इसके तहत यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से निशुल्क भवन उपलब्ध करवाता है तो पंचायत का संचालन उसी भवन से किया जाएगा। इस संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया गया था। कुई पंचायत की जनसंख्या 1,128 है, जबकि यहां 839 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रधान और उपप्रधान ने कहा कि कुई पंचायत का केंद्र है इसलिए भवन की व्यवस्था महेश कुई में ही होनी चाहिए। इससे लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पंचायत भवन के लिए दो कमरे और एक अतिरिक्त किचन निशुल्क देने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article