फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Complete the formalities related to the construction of the multi-storey parking in Rampur soon

रामपुर की बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को जल्द करें पूरा : विक्रमादित्य

Thu, 05 Mar 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Complete the formalities related to the construction of the multi-storey parking in Rampur soon
रामपुर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स्रोत : ए
. मंत्री सिंह ने रामपुर विस क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
विज्ञापन


. विस क्षेत्र में चल रही 19 विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसे देखते हुए यहां प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को जल्द किया पूरा जाए। यह बात रामपुर के राजदरबार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने विभागों के अधिकारियों के साथ विस क्षेत्र में चल रहीं 19 विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में समयबद्धता, नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद रामपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदिरा मार्किट के पास प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि नगर क्षेत्र में बढ़ती यातायात एवं पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने अवगत करवाया कि रामपुर उपमंडल में विभाग के माध्यम से कुल 19 प्रमुख कार्य प्रगति पर हैं। इनमें रामपुर विकास खंड में 13 और ननखड़ी विकास खंड में 6 कार्य शामिल हैं। मंत्री ने विशेष रूप से सड़कों, पुलों और भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बल देते हुए निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री और कार्य निष्पादन में मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वीकृत सड़कों और अन्य आधारभूत कार्यों के निर्माण में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय से ही विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सकती है। जल शक्ति विभाग से तकलेच और डकोलढ़ में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने कार्यों में तेजी लाने और कार्यस्थलों पर पर्याप्त संसाधन और कामगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सीवरेज परियोजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनका समय पर पूर्ण होना आवश्यक है। बिजली बोर्ड ने बताया गया कि उपमंडल में कुल 53,500 विद्युत मीटर स्थापित हैं, जिनमें से 51,000 मीटर को स्मार्ट मीटर में परिवर्तित किया जा चुका है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति को निर्बाध एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित रखरखाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, बीडीओ राजेंद्र नेगी, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, डीएफओ गुरुहर्ष सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण प्रदीप ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आरएस नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुक्कू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article