फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Complain to the commission for violating the rights of consumers: Dhanveer

उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंगन करने पर आयोग में कर सकते है शिकायत: धनवीर

Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Complain to the commission for violating the rights of consumers: Dhanveer
पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर नाटी के माध्यम से जागरूक ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज में रामपुर में वाणिज्य विभाग के सौजन्य से शुक्रवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस मौके पर रिसोर्स पर्सन एवं खाद्य आपूर्ति विभाग रामपुर के निरीक्षक धनवीर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के छात्रों ने नारा लेखन, निबंध लेखन, लघु नाटिका, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये उपभोक्ताओं को जागरूक कर उन्हें अधिकारों एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

रिसोर्स पर्सन धनवीर ठाकुर ने कहा कि 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने के लिए 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 लागू किया गया था। इसके बाद नया कानून जिसे 20 जुलाई 2020 को लागू किया गया। इसमें वस्तुओं के साथ ऑनलाइन सेवाओं को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायत करने के लिए जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग, राज्य उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग और राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग की स्थापना की है। उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने पर इन आयोगों में शिकायत की जा सकती है।

बतौर मुख्यातिथि पहुंचे रामपुर कॉलेज प्राचार्य पीसीआर नेगी ने भी उपभोक्ता दिवस पर अपने विचार छात्रों के समक्ष रखे। इस मौके पर विभिन्न विभागों के प्राध्यापक कैप्टन संदीप ठाकुर, योजना, नरगू, वाणिज्य विभाग के डॉ. राजन नेगी, डॉ. डीटी वर्मा, विजेता नेगी, विचित्रा मोहिनी, सुरेखा नेगी, वाणिज्य संघ के उपप्रधान निवोदिता अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed