फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Commuting on the Bhadrash-Brandli road takes place under the shadow of danger

Rampur Bushahar News: भद्राश-ब्रांदली सडक़ पर खतरों के साये में हो रही आवाजाही

Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Commuting on the Bhadrash-Brandli road takes place under the shadow of danger
भद्राश ब्रांदली सड़क की खस्ताहालत सुधारने की उठी मांग। संवाद
भद्राश-ब्रांदली सडक़ पर खतरों के साये में हो रही आवाजाही
विज्ञापन

. 35 किलोमीटर सडक़ जगह-जगह हुई गड्ढों में तबदील, हादसों का बढ़ा अंदेशा

. शैली से ब्रांदली खड्ड तक दलदल बनी सडक़ पर हो रहा सफर

. तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीण और रोहड़ू जाने वाले यात्री रोजाना झेल रहे परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर को रोहड़ू से जोड़ने वाली मुख्य भद्राश-ब्रांदली सड़क की हालत लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। रोजाना हजारों लोग इस खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। सड़क पर कई जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं और कई जगह दलदल बनी हुई है। ग्रामीणों की बार-बार की मांग के बाद भी सड़क की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। खस्ताहाल सड़क के कारण यात्रियों और वाहन चालकों की दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस सड़क से रामपुर विकास खंड की नरैण, बाहली और पलजारा पंचायतों के ग्रामीणों को सुविधा मिलती है। भद्राश से ब्रांदली खड्ड तक करीब 35 किलोमीटर लंबी सड़क की दयनीय दशा में सुधार नहीं हो रहा है। बीते साल की बरसात के बाद से सड़क खस्ता हालत में है। वहीं, शैली से ब्रांदली खड्ड तक 10 किलोमीटर मार्ग पर दलदल बना हुआ है। इस सड़क से रोजाना हजारों ग्रामीण, स्कूली-कॉलेज के बच्चे, मरीज और कर्मचारी सफर करते हैं, लेकिन खस्ताहाल सड़क के कारण उन्हें डर के साये में यात्रा करनी पड़ती है। इसी सड़क से क्षेत्र के किसान-बागवान अपनी नकदी फसलों को बाजार तक पहुंचाते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। क्षेत्र के अशोक राणा, इंद्रजीत, रजी कायथ, ओमराज, गोल्डी, रवि कायथ, सैंज राम, डिंपल, प्रीतम मेहता, प्रेमराज, सुनीष देष्टा, तुला राम सहित अन्य ने कहा कि बीते वर्ष से इस सड़क पर सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीणों को उपमंडल मुख्यालय, अस्पताल और अन्य विभागों के कार्यालयों में जाने के लिए रोजाना परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारकर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता अंकुश जम्वाल ने कहा कि सड़क को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही सड़क की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed