फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   committe constituted for four floor building collapse case in chopal

चौपाल में चार मंजिला भवन जमींदोज होने के मामले में जांच कमेटी गठित

Tue, 12 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
committe constituted for four floor building collapse case in chopal
शिमला के चौपाल में गिरी बहुमंजिला ईमारत । - फोटो : SHIMLA CITY
चौपाल (रोहडू़)। चौपाल में चार मंजिला भवन जमींजोद होने के मामले की जांच के लिए प्रशासन ने कमेटी गठित कर दी है। तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा जांच कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है। हालांकि प्रशासन की इस लेटलतीफी को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। एसडीएम चौपाल के मुताबिक यह मामला सामने आने के बाद कस्बे में बने सभी भवनों का रिकॉर्ड तलब किया गया है, जिससे पता चल सके कि कितने भवन बिना नक्शे और बिना अनुमति के बने है।
विज्ञापन

चौपाल बाजार में चार दिन पहले चार मंजिला भवन भरभराकर गिर गया था। गनीमत रही कि हादसे के समय सभी लोग सुरक्षित भवन से बाहर निकलने में कामयाब हो गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यहां गौर करने की बात यह है कि बैंक जैसे संस्थानों के लिए भवन की तकनीकी रिपोर्ट सहित अन्य कई दस्तावेजों की जरूरत रहती है। इसके बावजूद भवन का रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक गिरना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

अगर यह हादसा रात के समय होता तो दर्जनों लोग जिंदगी गंवा सकते थे। अवकाश होने की वजह से दोनों बैंक बंद थे तो वहीं बाजार में भी चहलपहल कम थी। भवन गिरने के बाद यूको बैंक और कृषि ग्रामीण बैंक ने अपना रिकॉर्ड मलबे को हटाकर प्राप्त कर लिया है जबकि रेस्तरां और बियर बार मालिक अभी तक अपना कारोबार दूसरी जगह नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मंजिला भवन गिरने के मामले की जांच करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। नगर पंचायत चौपाल में बने सभी भवनों की रिपोर्ट तलब की जा रही है।
चेत सिंह, एसडीएम चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed