फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cm jairam

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर को दी करोड़ों की सौगात

Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के संकट के दौरान चार महीने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करोड़ों की सौगात देकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को गदगद किया। मंगलवार को पदम छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। ऑनलाइन उदघाट्न के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा भी रामपुर में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रामपुर, कुल्लू जिला के निरमंड, आनी क्षेत्र, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 2.44 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कॉमर्स ब्लॉक और दूरदराज क्षेत्र 15/20 में 90.79 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फांचा का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत कुंगल बाल्टी में कुंगल क्षेत्र के लिए 85.08 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्रेविटी पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इससे चार बस्तियों के 870 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत शिंगला में 60.15 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 1.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खखरोला बहाव सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया। वहीं, नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 3 में इंदिरा मार्केट फेस-1 में 5.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग का भी लोकार्पण किया, जिसमें 80 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से रामपुर क्षेत्र में प्रगति और खुशहाली का नया दौर आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र का दौरा और इन परियोजनाओं का लोकार्पण करना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण आना संभव नहीं हो पाया। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया की परिकल्पना की और आज यह आधुनिक तकनीक देश के लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रही। वहीं भाजपा मंडलाध्यक्ष रामपुर भीमसेन ठाकुर ने क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर डीसी अमित कश्यप, एसपी ओमपति जम्वाल, एडीसी अपूर्व देवगन, एसडीएम सुरेंद्र मोहन, डीएसपी अभिमन्यु, पूर्व मंत्री सिंघी राम, निदेशक हिमफेड नरेश चौहान, भाजपा जिला की उपाध्यक्ष सुषमा मखैक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना शर्मा, महिला मोर्चा रामपुर की अध्यक्ष बिशना भंडारी, प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता विजय गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता बृजलाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर दास, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घागटा, दिनेश खमराल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed