फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cm in rampur

मुख्यमंत्री ने यूएफएल इवेंट का पोस्टर किया लांच

Fri, 15 Nov 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
cm in rampur
मुख्यमंत्री जयराम रामपुर में यूएफएल इवेंट का पोस्टर का लांच करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर में 15 दिसंबर को होने वाले मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) इवेंट का पोस्टर शुक्रवार सुबह लांच किया। अल्टीमेट फाइटिंग लीग (यूएफएल) के तत्वाधान में आयोजित इस लीग का पोस्टर लांच कर मुख्यमंत्री ने रामपुर में ‘हम फिट, तो इंडिया हिट’ अभियान की शुरूआत की। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में द ग्रेट खली आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे और देश विदेश से आए फाइटरों का मनोबल बढ़ाएंगे। इस अभियान में अमर उजाला मीडिया प्रायोजक की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पोस्टर लांच के मौके पर यूएफएल के ‘हम फिट, तो इंडिया हिट’ अभियान के खेलों में युवाओं की रुचि बढ़ाने और नशामुक्ति को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने प्रदेश और क्षेत्रवासियों से इस स्पर्धा में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और सहयोग करने की अपील की। मंडी लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और आनी विस के विधायक किशोरी लाल सागर ने भी आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दीं। यूएफएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मास्टर भूपेश ने बताया कि इस एमएमए लीग में देश विदेश के नामी 20 फाइटर भाग लेंगे। इस स्पर्धा में अमेरिका, ब्राजील, थाईलैंड, अफगानिस्तान, रूस के अंतरराष्ट्रीय फाइटर भारत के फाइटरों से भिड़ेंगे। इस स्पर्धा की मेजबानी को लेकर रामपुर क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। प्रबंध निदेशक मास्टर भूपेश, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल टंडन, सुषमा मखैक, नितेश भारती और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए 15 दिसंबर के इस आयोजन को जन-जन से सफल बनाने की अपील की। जन सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 62300-30585 और 62300-30588 नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर क्षेत्र के इच्छुक लोग अपनी बुकिंग दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed