{"_id":"6161bea08ebc3e05c56b6010","slug":"cm-convensing-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml386685382","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री बोले आप पोल्टू तैयार रखें, हम जीतर वापस आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री बोले आप पोल्टू तैयार रखें, हम जीतर वापस आएंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किन्नौर जिले के सांगला में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के स
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरबल नेगी
सांगला(किन्नौर)। मुख्यमंत्री ने किन्नौर में प्रचार के दौरान कहा कि आपके विधायक के बारे में मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता। मगर कई बार उनके शब्दों पर संयम नहीं रहता। यह देवभूमि की संस्कृति नहीं हो सकती। चाहे वो विधानसभा की बात हो या बाहर की बात हो वो हमेशा इसी तरह की बात करते हैं।
मुख्यमंत्री ने किन्नौर के लोगों की तारीफ करते हुए कहा किन्नौर के लोग बहुत मेहनती होते हैं। जीवन कठिन है, लेकिन समझौता नहीं करते। यहां के सेब की अलग पहचान बन सके इसके लिए केंद्र की मदद से किन्नौर के लिए 50 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है।
किन्नौर की शॉल, टॉपी, मफलर, ऊन की पट्टी जिले में आय का बड़ा साधन है। हम चाहते हैं कि पर्यटन की दृष्टि से किन्नौर को और आगे बढ़ाएं। इसके लिए हमने हिमाचल की ओर से केंद्र में एक प्रोजेक्ट भेजा है। पूरे प्रदेश के लिए एडीबी की ओर से 1900 करोड़ का प्रोजेक्ट हमने स्वीकृत किया है, जिसका बहुत बड़ा हिस्सा लाहौल-स्पीति और किन्नौर पर खर्च होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हमारी बेटी स्नेहा ने एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, उन्हें मैं बधाई देता हूं। परिवार को भी बधाई देता हूं, क्योंकि अगर बेटी या बेटा आगे बढ़ते हैं तो माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा होता है। जो देश को मजबूती दे तो मंडी के सांसद के रूप में ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर को दिल्ली भेजना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग इस चुनाव में भाजपा को बहुत बड़ी बढ़त देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा आप पोलटू (पूरियां) तैयार रखें हम जीतकर आएंगे। इससे पहले मेरा दौरा जो यहां आने का रद्द हुआ है, उसकी भरपाई हम जल्द करेंगे। जो भी उद्घाटन और शिलान्यास लंबित हैं, उनका उद्घाटन करेंगे और सांसद के रूप में ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर हमारे साथ मौजूद होंगे।
अगली बार किन्नौर से भाजपा के विधायक हिमाचल विधानसभा में होंगे और अबकी बार लोकसभा के इस उपचुनाव में भाजपा की लीड भी अधिक होगी। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया।