{"_id":"61a38f9f817f4c767747a270","slug":"cm-announced-sdm-office-and-college-in-kupvi-rampur-hp-news-sml3916823174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवी को एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवी को एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय का तोहफा
विज्ञापन
कुपवी में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मौजूद लोग।
कुपवी (रोहडू़)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला शिमला की कुपवी पंचायत को एसडीएम कार्यालय को महाविद्यालय को तोहफा दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में 180 करोड़ रुपये लागत की 46 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। कुपवी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बलघार में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता अनुभाग खोलने की भी घोषणा की।
उन्होंने कोठी-हलोग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पशु औषधालय पुलबाहल को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने और चैपाल के गडाला में हैलीपेड के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 180 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं के किए गए लोकार्पण और शिलान्यास क्षेत्र के लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे और विकास को नए आयाम देंगे। वर्तमान प्रदेश सरकार बिना बदले की भावना के प्रदेश के समान विकास को सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत हैं। सरकार ने पहले दिन से ही यह सुनिश्चित किया है कि किसी को भी राजनीतिक रूप से प्रताड़ित न किया जाए और प्रदेश के विकास पर विशेष बल दिया गया है।
जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रदेश सरकार को टोपियों के रंग पर भी लोगों को विभाजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों और समाज के सभी वर्गों को सरकार की आरंभ की गई योजनाओं और नीतियों का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने प्रथम निर्णय में बुजुर्गों के कल्याण को लक्षित किया और बुजुर्गों के लिए पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। आज लाखों वृद्धजन प्रतिमाह 1500 रुपये की पेंशन ले रहे हैं। उन्होंने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास में विशेष रूचि लेने के लिए स्थानीय विधायक की भी सराहना की।
विज्ञापन
इन योजनाओं के किए शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने सैंज-चैपाल-नेरवा-फेडिज सड़क पर खदरनाला के ऊपर 3.46 करोड़ की लागत से 10 मीटर स्पेन पुल, 56 लाख रुपये की लागत से चौपाल में पशु अस्पताल के भवन, 8.04 करोड़ रुपये की लागत से चपांदली से छैला सड़क, 6.45 करोड़ रुपये की लागत से रियूणी से खगना सड़क, 2 करोड़ रुपये की लागत से भुट्टी से पंदेर संपर्क मार्ग, 1.85 करोड़ की लागत से घोमा-बलसन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन, 2.10 करोड़ रुपये की लागत से ठियोग-हाटकोटी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गिरी नदी के ऊपर पुल, 89 लाख रुपये की लागत से तहसील नेरवा में ग्रेविटी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।
इसके अतिरिक्त क्यार-नेरवा, 86 लाख रुपये की लागत से तहसील चौपाल ग्राम पंचायत चांजू की क्यारटू-2 शिल्ली की बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, एक करोड़ रुपये की लागत से तहसील चौपाल की ग्राम पंचायत सरी गांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना पटयाल खड्ड, 6.86 करोड़ रुपये की लागत से तहसील कुपवी की ग्राम पंचायत कुलाग, नौरा-बौरा की बागवानी,कृषि भूमि के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 3.01 करोड़ रुपये की लागत से तहसील चौपाल की ग्राम पंचायत थाना की बागवानी भूमि के उठाऊ सिंचाई योजना, 2.14 करोड़ रुपये की लागत से डीडीयूजीजेवाई (नेरवा में 22 केवी के कंट्रोल प्वाइंट), 96 लाख रुपये की लागत से मौजूदा 22 केवी के आरएमयू को वीसीबी (झिकनीपुल में 22 केवी के कंट्रोल प्वाइंट) बदलने और सुदृढ़ करने का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने 9.22 करोड़ रुपये की लागत से समेकित ऊर्जा विकास योजना (चौपाल शहर) 1.23 करोड़ रुपये की लागत से तहसील ठियोग में गिरी खड्ड-कराहु से देहनधार के लिए उठाऊ जलापूूर्ति योजना और 1.03 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कुठाड़ में डवाडा खड्ड से खारकु गांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 10.74 करोड़ रुपये की सहायता से छंजलपुल से रेवलपुर सिहारा, जैली, ग्राम पंचायत बटलूधार शिलाभा, कुलाबटारा सड़क की टारिंग और शेष कार्य सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया।
चौपाल के लिए11.43 करोड़ की मल निकासी योजना का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने एनएसी चौपाल के लिए 11.43 करोड़ रुपये की लागत की मल निकासी परियोजना, ग्राम पंचायत बगैण में 1.96 करोड़ रुपये की लागत से गिरी खड्ड से गांव अपर-बनाल-केहराली के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत देवठी में 90 लाख रुपये की लागत से नैरी-मनियाणा और देवठी-पटाड़ा बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्य, ठियोग की पंचायत घोड़ना में 31 लाख रुपये की लागत से नेहरा खड्ड से शिरगुली के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 4.98 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस थाना भवन कुपवी, 50 लाख रुपये की लागत से पुलिस थाना देहा, बागवानी विकास परियोजना के तहत 9.07 करोड़ रुपये लागत के कलस्टर और 4.35 करोड़ रुपये की लागत से सैंज उपमंडल में ट्रांसफार्मर के संवर्धन और पुलबाहल-देहा और छैला आउटगोइंग फीडरों के संवर्धन कार्यों के शिलान्यास किए।
विधायक बलवीर वर्मा ने उठाया एमसीए मंजूरी के मामले
चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र में आने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि दूरदराज क्षेत्र होने के कारण विकास के मामले में कुपवी क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ सड़क परियोजनाएं एफसीए स्वीकृतियों के कारण लंबित है। इसलिए यह स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों की विकासात्मक मांगों के प्रति सदैव ही संवेदनशील रहे हैं। मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा और पंचायत समिति अध्यक्ष श्याम सिंह पंवर ने मुख्यमंत्री और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। भाजपा के राज्य प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा, महासू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष सही राम चौहान, भाजपा कार्य समिति सदस्य अमित चौहान, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और अन्य उपस्थित थे।

कुपवी में जयरामठाकुर को शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए स्थानीय नेता और अन्य।