फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Closing ceremony of seven day NSS camp organized in Government College Seema

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवकों ने बकरालू महाराज मंदिर के परिसर में चलाया सफाई अभियान

Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Closing ceremony of seven day NSS camp organized in Government College Seema
राजकीय महाविद्यालय सीमा में दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना ​शिविर के समापन समारोह में मौँजूद स्
राजकीय महाविद्यालय सीमा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू । राजकीय महाविद्यालय सीमा में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.उमेश नारता, डॉ. सुरेंद्र कुल्ला और स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह के दौरान स्वयंसेवकों ने शिविर के सात दिनों में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवधि में स्वयंसेवकों ने दलगांव गांव में बकरालू महाराज मंदिर के परिसर में सफाई अभियान चलाया, जहां भुंडा महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बावड़ी और महाविद्यालय परिसर की सफाई भी की। मुख्य अतिथि डॉ. ललिता रावत ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन प्रो. हरीश संजटा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. राय सिंह और अन्य शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने शिविर की सफलता के लिए एनएसएस इकाई को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed