फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Clinic operating without a degree and registration sealed in Dodra Kwar

Rampur Bushahar News: डोडरा क्वार में बिना डिग्री और पंजीकरण के चल रहा क्लीनिक सील

Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त टीम ने छापा मर की कार्रवाई
विज्ञापन

मौके से इंजेक्शन, सिरिंज और शेड्यूल एच श्रेणी की दवाएं भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डोडरा क्वार क्षेत्र में बिना डिग्री और पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। संयुक्त टीम को मौके पर क्लीनिक के संचालक की ओर से कोई वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं मिला। क्लीनिकल प्रतिष्ठान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम के तहत इसका पंजीकरण अनिवार्य है। संचालक मान्य चिकित्सा डिग्री, डिप्लोमा या व्यावसायिक पंजीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने मौके से विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन, दवाइयां, सिरिंज और अन्य चिकित्सकीय सामग्री बरामद की। क्लीनिक में रक्तचाप जांचने के लिए मशीनें भी उपलब्ध थीं। इसके अलावा शेड्यूल एच श्रेणी की दवाइयां भी मौके पर पाई गईं।भारी अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रशासन ने क्लीनिक को सील कर दिया है। बिना डिग्री के क्लीनिक चलाने वाले संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


डोडरा क्वार क्षेत्र में बिना डिग्री और पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक पर एसडीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए चलाया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के चल रही चिकित्सा गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाना है। - सचिन ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी डोडरा क्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article