{"_id":"5f1477dd8ebc3e638e078469","slug":"cleanness-rampur-hp-news-sml3389050111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा में कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा में कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा(रोहडू)। कस्बे के बीचोंबीच बहने वाले शालवी नदी के किनारे लगे कूड़े के ढेर और आवासीय कालोनियों की सफाई को लेकर पंचायत एक्शन मोड में आ गई है। अब लोगों ने चयनित स्थान से बाहर घरों व दुकानों को कचरा फेंका तो कार्रवाई होना तय है। सफाई व्यवस्था को लेकर बीडीओ चौपाल ने व्यापार मंडल व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिए आदेश का सख्ती से पालने करने को कहा है।
पुराना अस्पताल नेरवा के समीप से लेकर शीक्यार तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में शालवी नदी के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। आवासीय कालोनियों में भी कई जगह कूड़ा पसरा है। प्रशासन इस गंदगी के निस्तारण के लिए पहले भी कई बार प्रयास कर चुका है। अब प्रशासन सफाई को लेकर सख्त हो गया है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य भी शुरू कर दिया है। इस संदर्भ में बीडीओ चौपाल अरविंद गुलेरिया ने पंचायत और व्यापार मंडल के साथ बैठक कर स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। सफाई के लिए बनी योजना के तहत पंचायत नेरवा के दो वार्डों को आदर्श वार्ड के रूप में चुना गया है। वार्ड के अंतर्गत नेरवा के झूला पुल के नीचे जेसीबी मशीन लगा कर सफाई और गड्ढे बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। बीडीओ चौपाल ने नेरवा वासियों से आग्रह किया है कि पंचायत के माध्यम से चलाए गए स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लोग घरों के कूड़े का निस्तारण पंचायत द्वारा निर्धारित किए गए स्थान पर ही करें। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।