फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive to be launched in Rohru

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में स्वच्छता के लिए चलेंगे अभियान

Wed, 11 Feb 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive to be launched in Rohru
नगर परिषद रोहड़ू में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत आयोजित बैठक में मौजूद स्वयं सहायता समूहों की सदस्य
रोहड़ू। रोहड़ू में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के सफल संचालन और बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद के पार्षदों की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें घर-घर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने पर मंथन हुआ।बैठक में गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करना, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान में एसएचजी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुुनिश्चित करने के बारे में चर्चा की गई। स्वच्छता एप और फीडबैक प्रणाली के बारे में भी आम जनता को जानकारी देने पर चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद रोहड़ू की कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए और एसएचजी सदस्यों को जनभागीदारी बढ़ाने एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article