फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive held at LBS College ahead of volleyball championship

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल चैंपियनशिप से पहले एलबीएस कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ, परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर (एलबीएस) में छह से आठ अक्तूबर तक होने वाली हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय छात्रा वर्ग की वॉलीबाल चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले कॉलेज में वीरवार को सड़क सुरक्षा शपथ और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रोड सेफ्टी क्लब के तहत प्रो. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाकर की। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर स्वयं के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इसके बाद डॉ. सुमित्रा चौहान के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कैंपस क्लीनलिनेस कमेटी, एंटी ड्रग सेल, रोड सेफ्टी क्लब, एनएसएस, एनसीसी, रेड रिबन क्लब, ईको क्लब और रोवर्स एंड रेंजर्स के सदस्यों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। महाविद्यालय में आयोजित होने वाली महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की खिलाड़ी और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसी को देखते हुए महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है। प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने विद्यार्थियों और विभिन्न क्लबों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों की सफलता के लिए स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed