फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness Campaign, World Environment Day, Reckong Peo

पर्यावरण को स्वच्छ और संरक्षण के लिए सभी अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित : डॉ. अमित

Wed, 05 Jun 2024 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Campaign, World Environment Day, Reckong Peo
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रिकांगपिओ में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र किन्नौर और केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के संयुक्त तत्वाधान से विश्व पर्यावरण दिवस पर रिकांगपिओ में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान रैली, नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हमें पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। समय-समय पर वृक्ष लगाने और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, तभी हम आने वाली भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा, केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के शिक्षक और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रिकांगपिओ में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रिकांगपिओ में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed