फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Civil Hospital in Rohru Bazar, Shimla, Rohru

Rampur Bushahar News: नए बस अड्डे को राेहड़ू बाजार से जोड़ने के लिए बनी सीढ़ी

Fri, 24 Jan 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital in Rohru Bazar, Shimla, Rohru
नगर परिषद द्धारा राेहड़ू बाजार से नए  बस अड्डे तक बनाई गई सीढि़यां
5 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण, आसान हुआ नए बस स्टैंड तक पैदल पहुंचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू ने सीढि़यों के निर्माण से नए बस अड्डे को रोहड़ू बाजार और सिविल अस्पताल से सीधे जोड़ दिया है। अब रोहड़ू बाजार से पैदल नए बस स्टैंड तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। पांच लाख रुपये की लागत से बनीं सीढि़यां और रास्ता को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। नई सुविधा से बस अड्डे तक आने-जाने वाले यात्रियों, बाजार पहुंचने वाले लोगों और अस्पताल आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले लोगों को खतरनाक और ऊंची चढ़ाई वाली पगडंडी से होकर गुजरना पड़ता था, जो न केवल असुविधाजनक थी, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में हिमाचल पथ परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग ने भी अपना सहयोग दिया है। नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक चौहान और उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि परिषद आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह परियोजना इसी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। आने वाले समय में जनहित से जुड़े अन्य कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed