फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Civil Hospital Ani will soon get a modern X-ray machine

Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल आनी को जल्द मिलेगी आधुनिक एक्सरे मशीन

Wed, 05 Nov 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Ani will soon get a modern X-ray machine
आनी अस्पताल में जल्द लगेगी एक्स-रे मशीन। संवाद
मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया मुद्दा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मशीन को जल्द लगवाने का दिया आश्वासन : बुद्धि सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
आनी क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है। सिविल अस्पताल आनी में जल्द आधुनिक एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। वर्तमान मशीन फरवरी महीने से खराब है। इस कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को एक्सरे कराने के लिए निजी क्लीनिकों में भारी भरकम राशि देनी पड़ रही है। प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री से भेंट कर इस विषय को प्रमुखता से उठाया। बुद्धि सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि आनी अस्पताल की एक्सरे मशीन लगभग 50 वर्ष पुरानी थी। वह लंबे समय से पूरी तरह खराब हो चुकी है। इस कारण न केवल आनी मुख्यालय बल्कि आसपास के क्षेत्रों और मंडी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग भी परेशान हैं। इन क्षेत्रों के लोगों के लिए यही अस्पताल एकमात्र प्रमुख उपचार केंद्र है। मशीन खराब होने के चलते मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे गरीब और ग्रामीण वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनता की इस गंभीर समस्या को समझते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है और जल्द ही अस्पताल को आधुनिक तकनीक से लैस नई एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed