{"_id":"5ef8b55f8ebc3e42e303eadc","slug":"civic-amenities-rampur-hp-news-sml33688428","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथपा झाकड़ी परियोजना में 7445.341 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथपा झाकड़ी परियोजना में 7445.341 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कोविड-19 काल में 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी विद्युत परियोजना निर्बाध और निरंतर विद्युत उत्पादन की ओर अग्रसर है। बीते एक वर्ष में परियोजना ने 7445.431 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर द्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है।
परियोजना प्रमुख रविचंद्र नेगी ने बताया कि कोरोना काल में 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा के साथ-साथ सभी निदेशक मंडलों का आभार व्यक्त किया। नेगी ने बताया कि इस स्टेशन द्वारा 26 जून, 2020 तक 1985.433 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया है, जबकि स्टेशन की संयंत्र उपलब्धता फैक्टर 107.772 प्रतिशत रही। इस प्लांट द्वारा मार्च, 2020 को 2019-20 के दौरान 7445.431 मिलियन यूनिट के द्वितीय सर्वाधिक विद्युत उत्पादन के नए कीर्तिमान को स्थापित किया, जो नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस विकट घड़ी में परियोजना निरंतर ऊर्जा उत्पादन कर रही है। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को सचेत करने के लिए 11 स्थलों पर इलेक्ट्रॉनिक सायरन और नाथपा बांध के डाउन स्ट्रीम पर द्विभाषी सूचना पट्टों को स्थापित किया गया है। उन्होंने परियोजना क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि नदियों में पानी का स्तर बढ़ रहा है, इसलिए नदी के किनारों पर न जाएं।