फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   civic amenities

रोहडू में डोर टू डोर उठेगा ही घर कार्यालय का कचरा

Wed, 14 Aug 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। नगर परिषद क्षेत्र रोहडू में अब लोगों के घरों, कार्यालय व दुकानों का कचरा डोर टू डोर उठेगा। खुले में कचरा फेंकने वालों पर अब प्रशासन व नगर परिषद कार्रवाई की तैयारी कर चुका है। इसके लिए नगर पंचायत के सभी वार्डों में कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। लोगों को भी कहा गया है कि दरवाजे पर पहुंच रहे कर्मचारी को घर का कूड़ा देना सुनिश्चित करें। हर घर से कूड़ा उठाने के 50 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम रोहडू की ओर से जारी निर्देशों कहा गया है कि कुछ भवन मालिक, किराएदार, दुकानदार, घर द्वार पहुंच रहे कर्मचारियों को कूड़ा नहीं दे रहे। उन्होंने कहा यदि कोई लोग खुद कूड़ा बाहर फेंकना चाहते हैं तो सुबह के समय कूड़ा उठाने के लिए जब हर वार्ड में ट्रैक्टर पहुंचे तो उसमें ही कूड़ा डाले। यदि कूड़ा लेने वाला व्यक्ति किसी के घर पर नहीं पहुंच रहा तो लोग सेनेटरी सुपरवाइजर के मोबाइल नंबर 98161 78003 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी सदस्यों को निर्देश जारी किए हैं कि लोगों को डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन

गौर हो कि रोहडू में बीते करीब तीन सप्ताह से सड़क के किनारे लगाए का कूडे़दान हटा दिए गए हैं। उसके बाद कचरे के ढेर खुले में लग रहे थे। बरसात के मौसम में सड़क का कचरा चारों ओर फैल रहा था। उसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने इस पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश जारी किए है। दो दिन पहले इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed