फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   City council's budget this year is Rs 12.40 crore

Rampur Bushahar News: इस साल नगर परिषद का बजट 12.40 करोड़ रुपये

Wed, 26 Apr 2023 10:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक बजट पेश किया गया। इस वार्षिक बजट में 12,39,82,907 रुपये का प्रावधान किया गया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 10,46,30,249 रुपये खर्च किए गए थे। इस बजट से रामपुर में विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों पर खर्च होगा। नप के सभागार में आय व्यय और 2023-24 के वार्षिक बजट को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद रामपुर उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी ने की। बैठक में नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इसमें फोरेस्ट गेट पर कार पार्किग बनाने, घर-घर से कूड़ा उठाने पर शुल्क को एकत्रित करने पर पुर्नविचार, स्ट्रीट लाइट और आवश्यक सामग्री लेने पर चर्चा और विभिन्न प्रार्थना पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्रों पर विचार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नप उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी ने बताया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। नप नगर परिषद के वार्ड में कई जगह स्ट्रीट लाइटों की हालात दयनीय होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जल्द ही इन स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी अधिकारी रामपुर सूरत सिंह नेगी बताया कि इस बैठक में अलग-अलग कार्य जो प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति मिली है उनके कार्यों को करने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के लिए वर्ष 2023-24 के 12,39,82907 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर पार्षद रोहिताश्व मेहता, प्रदीप कुमार, कांता देवी, गोविंद राम, विशेषर लाल, स्वाति बंसल, कांता देवी और गोबिद राम सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed