फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cipm protest againt inflation

महंगाई को लेकर रामपुर में गरजी सीपीएम

Sat, 02 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
cipm protest againt inflation
रामपुर में मंहगाई को लेकर सीपीएम लोकल कमेटी धरना प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शनिवार को रामपुर में सीपीएम लोकल कमेटी ने विरोध-प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आम जीवन में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं, राज्य सरकार के डिपुओं के माध्यम दिए जा रहे सस्ते राशन और मकान निर्माण के कार्य में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट, सरिया और बिजली के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीपीएम लोकल कमेटी सचिव कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता, रणजीत ठाकुर और साहिल राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार देश और प्रदेश में नवउदारवादी नीतियों को तेजी से लागू करके पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचा रही है। इसके लिए जानबूझ कर देश की आम जनता के ऊपर महंगाई थोपी जा रही है। महंगाई पर मोदी सरकार रोक लगाने में असफल रही है। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई है। महंगाई में लगातार वृद्धि होने से देश की आम जनता को अपनी आजीविका का निर्वहन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

देश में जो लोग पहले से ही कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से आर्थिक नुकसान से झेल रहे हैं और गहरे कर्ज में डूबे हुए हैं। महामारी के कारण पहले ही देश बेरोजगारी, आय में गिरावट और गरीबी से पहले त्रस्त है वहीं बढ़ती महंगाई ने आम जनता को और अधिक प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क तुरंत वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने, मनरेगा मजूदरों को 700 रुपये दिहाड़ी और 200 दिन का रोजगार देने सहित कई अन्य मांगे पूरी करने की गुहार लगाई। इस मौके पर बिहारी सेवगी, प्रेम चौहान, रमन शर्मा, दिग्विजय, उर्मिला, ऊषा, विकास, मंजू, नारायण, अजय, हरदयाल, अमन, सीता, राजपाल और सुनील जिष्टु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed