फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Churdhar Temple, Shand Mahayagya on 11th October, Administration busy in preparations, Rohru

Rampur Bushahar News: चूड़धार मंदिर में 11 अक्तूबर को होगा शांद महायज्ञ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 09 Sep 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Churdhar Temple, Shand Mahayagya on 11th October, Administration busy in preparations, Rohru
शांत महायज्ञ को लेकर चुडेश्वर सेवा समिति की बैठक के दौरान पदा​धिकारी व सदस्य
चौपाल(रोहड़ू) । चूड़धार मंदिर में 11 अक्तूबर को शांत महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को चूड़धार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने अधिकारियों, चुड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारीणी के सदस्य, कमेटी के सरकारी सदस्यों, और इलाका नंबरदार के साथ बैठक की। बैठक में मंदिर के संचालन व्यवस्था, सड़क, बिजली, पानी, शांद पर्व के आयोजन, रास्ते के निर्माण और मुरम्मत के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान एक संयुक्त समन्वय समिति बनाई गई, जिसमें मंदिर समिति, नंबरदार, और चुड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों को शामिल किया गया। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि कि चूड़धार स्थित शिरगुल देवता के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (शांद महायज्ञ) का आयोजन 11 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि सभी इस महायज्ञ के आयोजन में भरपूर सहयोग दें। चूड़धार में सभी श्रद्धालुओं के रहने कि व्यवस्था करना संभव नहीं है, इसलिए शांद महायज्ञ के दौरान कंबल और पीने का पानी भी साथ लाएं। एसडीएम ने कहा कि देव स्थल में मांस-मदिरा, अंडे, मछली, मादक द्रव्य और पशुबली पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि चूड़धार अत्यंत पवित्र, पावन और आस्था का केंद्र है, इसलिए इसकी स्वच्छता, शुद्धता, पवित्रता का ध्यान रहे और समारोह के दौरान गंदगी न फैलाएं। उन्होंने कहा कि देव स्थली में हिंसा, लड़ाई-झगड़ा, अभद्र भाषा का प्रयोग न करें और सद्भाव, अनुशाशन व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक में डीएसपी सुशांत शर्मा, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भागमल नंटा, पूर्व अध्यक्ष क्रिशन शर्मा, समिति के संयोजक हरी नंद मेहता, प्रताप नेगी, शिवेंदर चंदेल, दीपक चंदेल, सुरेश भंडारी सहित सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed