फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   chopal shimla bhabhar rout, bus, demand by people

Rampur Bushahar News: शिमला-भाबर वाया मड़ावग बस चार महीनों से बंद

Sat, 11 Mar 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के शिमला-भाबर रूट पर चलने वाली बस पिछले चार महीनों से बंद है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्राम पंचायत माटल, बम्टा, मड़ावग और मकडोग की चार पंचायतों की जनता प्रभावित हो रही है। माटल पंचायत से ठियोग-शिमला जाने वाली यह एकमात्र बस है। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को ठियोग-शिमला जाने के लिए भारी भरकम राशि चुकाकर टैक्सी से आवाजाही करनी पड़ रही है।

गौर रहे कि शिमला से भाबर करीब 120 किलोमीटर के रूट में चार से पांच किलोमीटर ऐसा हिस्सा है, जो बारिश और बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो जाता है। इसकी वजह से शिमला से ही रूट को बंद कर दिया गया है। किया जाता है। हालांकि इस बार यह सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुली थी। इसके बावजूद भी एचआरटीसी का रूट अभी तक बंद है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एचआरटीसी और प्रशासन से आग्रह किया है कि रूट पर जल्द बस सुविधा शुरू की जाए। स्थानीय नरेंद्र पांटा, कृष्ण गोपाल ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, रजनीश शर्मा, राजेंद्र चौहान, बलदेव सधामटा, हेतराम चौहान, लायकराम शर्मा, तारा दत्त शर्मा और सोहन लाल चौहान ने बस को बंद करने पर रोष व्यक्त किया है। इसके साथ ही बस को दोबारा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed