फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chopal-Lani-Bamta road in poor condition due to rain

Rampur Bushahar News: बारिश से चौपाल-लानी बमटा सड़क खस्ताहाल

Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chopal-Lani-Bamta road in poor condition due to rain
भारी वर्षा ने चौपाल-लानी बमटा सड़क की बिगाड़ी हालत
चौपाल (रोहड़ू)। बारिश के कारण चौपाल-लानी बमटा सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क के किनारे बनी जल निकासी नालियां बंद होने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क का करीब 500 मीटर लंबा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज बहाव के साथ पानी, मलबा और पत्थर सड़क पर आने से कई जगह सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ गई है। बारिश के पानी ने सड़क के कई हिस्सों को गहरे गड्ढों और कीचड़ में तब्दील कर दिया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े पत्थर और मलबा जमा होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष कुलदीप झगटा, बमटा पंचायत की पूर्व प्रधान कमला भागटा, बागवान संतराम चौहान, आत्मा राम रान्टा, राजेंद्र चौहान, सुरेश नेगी, केदार और अजय का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है। सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है और इसके क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह नेगी ने कहा कि नाले के भारी बहाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है और सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

भारी वर्षा ने चौपाल-लानी बमटा सड़क की बिगाड़ी हालत

भारी वर्षा ने चौपाल-लानी बमटा सड़क की बिगाड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article