{"_id":"64d783469d9d4f705a081754","slug":"chitta-smuggler-woman-punished-by-the-court-sent-on-three-days-police-remand-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-5330-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्कर महिला को अदालत ने\nतीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्कर महिला को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चिट्टा तस्कर महिला को अंबाला से किया था गिरफ्तार
आरोपी महिला परवाणू समेत सोलन के सप्लायर को बेचती थी चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिट्टे के मामले में गिरफ्तार अंबाला की मुख्य चिट्टा तस्कर 28 वर्षीय आरती को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने भी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी परवाणू से गिरफ्तार चिट्टा सप्लायर अनिल कुमार उर्फ पिंटू की निशानदेही पर की थी।
पुलिस जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को परवाणू टीम ने सेक्टर चार में अनिल कुमार उर्फ पिंटू से 22.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद इससे चिट्टे के सप्लायर के बारे में जांच पड़ताल की गई। जिसमें पता चला कि यह चिट्टे की खेप को अंबाला से एक महिला तस्कर से लेकर आया हैं। यह तस्कर से पिछले एक साल से लगातार चिट्टा की खरीद फरोख्त कर रहा था और करीब 40 से 50 बार उससे चिट्टा लेकर आया था। जिसे उसने स्थानीय युवाओं को बेचा था। आरोपी एक बार में करीब 50 ग्राम तक चिट्टा लाता था। इसके बाद पुलिस ने अंबाला जाकर आरोपी महिला स्मगलर के ठिकाने का पता लगाकर दबिश दी और आरोपी आरती निवासी देहा कॉलोनी अंबाला उम्र 28 वर्ष को अंबाला से गिरफ्तार करके परवाणू थाना में ले आए हैं।
उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।