फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chilling Hours of 1400 Hours Completed for Apple Plants

सेब के पौधों के लिए 1400 घंटों के चिलिंग ऑवर्स पूरे

Sun, 13 Feb 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अच्छी बर्फबारी से ठियोग सहित अपर शिमला में सेब उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। पिछले माह जनवरी में दो बार जबकि फरवरी में एक बार फिर एक से डेढ़ फीट बर्फबारी हो चुकी है। दिसंबर में भी मौसम सेब के पौधों के लिए काफी अनुकूल रहा था।
विज्ञापन

सेब के पौधों को प्रति वर्ष सुप्तावस्था के समय एक हजार से लेकर चौदह सौ घंटों तक चिलिंग ऑवर्स की आवश्यकता होती है। चिलिंग ऑवर्स का अर्थ सात डिग्री सेंटीग्रेड से कम तापमान। इस साल बर्फबारी और ठंड से सेब इलाकों में चिलिंग ऑवर्स पूरे हो गए हैं। इससे सेब के पौधों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

सेब की फसल अच्छी होगी। ठियोग में बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए सिंचाई का पानी नालों, झरनों और खड्डों से ही मिलता है। इन्हें बर्फ से जीवनदान मिला है। गर्मियों में अक्सर ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की कमी उस साल अधिक होती है, जब बर्फ कम गिरती है। इस साल पर्याप्त बर्फबारी सभी फसलों के लिए अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed