{"_id":"6aad2668ddd22d9ee00f28d7","slug":"childrens-science-congress-inaugurated-at-pm-shri-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170057-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीएम श्री स्कूल रामपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीएम श्री स्कूल रामपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ
विज्ञापन
बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में मॉडल का निरीक्षण करते मुख्यातिथि और निर्णायक मंडल । संवाद
दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 45 स्कूलों के 365 विद्यार्थी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला के उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला के सहयोग से किया जा रहा है। बाल विज्ञान कांग्रेस में 45 स्कूलों 365 छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय विज्ञान उत्सव में रामपुर, सराहन और ननखड़ी खंड विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी विज्ञान प्रश्नोत्तरी, अभिनव विज्ञान मॉडल, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर और गणित ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मझोली टिप्पर स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान बतौर मुख्यातिथि और कृषि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मेहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर माला और वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समन्वयक खेम चंद चौहान ने मुख्यातिथि और सभी का स्वागत किया। मुख्यातिथि जयंती धीमान ने कहा कि वे पीएम श्री स्कूल में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई है, जो उनके लिए भावुक विषय है, क्योंकि उन्होंने पीएम श्री स्कूल रामपुर में करीब 25 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। तीन माह पूर्व ही उनका स्थानांतरण मझोली टिप्पर स्कूल में हुआ है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी के साथ स्कूल से जुड़ी यादों को साझा किया। मुख्यातिथि ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के बनाए गए मॉडलों के बारे में प्रश्न पूछे। मॉडल प्रदर्शनी के लिए रामपुर महाविद्यालय के तीन प्राध्यापकों की निर्णायक मंडल में विशेष रूप से तैनाती की गई है। अन्य स्कूलों से छात्रों के साथ 62 शिक्षक पहुंचे हैं। इस अवसर पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी, एसएमसी प्रधान राजेंद्र सिंह और डॉ. सुंदर सिंह टैगोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।