{"_id":"69e8bfa2510951fc64043e89","slug":"children-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-environmental-protection-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-158637-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बच्चों ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बच्चों ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
पौड़िया स्कूल ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पौड़िया में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यवाहक प्रिंसिपल मनोज चौहान ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पृथ्वी के महत्व पर प्रकाश डाला। ईको क्लब के प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षक दिनेश गजटा ने पृथ्वी संरक्षण पर कविता प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस दिवस के महत्व और इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। नन्हे कलाकारों ने रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से पृथ्वी बचाओ का संदेश दिया, वहीं बेकार पड़ी वस्तुओं से उपयोगी चीजें बनाने की गतिविधि भी करवाई गई। विद्यालय के आसपास लघु रैली निकालकर विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ - जीवन बचाओ जैसे नारे लगाए। प्रधानाचार्य ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। आंबेडकर सदन की रिया ने पृथ्वी संरक्षण विषय पर श्रेष्ठ भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुदेश, चंपा चौहान, अनिल हिमटा, शास्त्री रवि दत्त, सुलोचना, अनिल कुमार और मुकेश झेंटा भी उपस्थित रहे।