फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Children suddenly started coughing during the prayer meeting in Nerwa, chaos ensued

Rampur Bushahar News: नेरवा में प्रार्थनासभा में अचानक खांसने लगे बच्चे, मची अफरातफरी

Thu, 29 May 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
हिराह स्कूल की घटना, चिकित्सा जांच से पहले हो गई सामान्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा की धनत पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिराह में सुबह प्रार्थनासभा के दौरान अचानक स्कूल के बच्चे खांसने लग पड़े। देखते ही देखते सभी छात्र-छात्राएं चपेट में आ गए। स्कूल में अफरातफरी मच गई। यह घटना दो दिन पहले मंगलवार की है। जब कुछ देर तक खांसी ठीक नहीं हुई, तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को कमरों में भेज दिया। कमरे में बच्चों की खांसी और तेज हो गई। स्कूल में कार्यरत हिंदी के प्राध्यापक इंद्र सिंह ने बताया कि इसकी सूचना बच्चों के अभिभावकों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्करी को दी गई। उस समय वहां कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। शिक्षकों ने इसकी सूचना ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नेरवा को दी। इस बीच कुछ अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा चले गए। उधर, तहसील मुख्यालय नेरवा से भी डाॅक्टर उज्ज्वल को मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा दी, लेकिन कुछ छात्र उससे पहले की ठीक हो चुके थे।

बच्चों को हवा के साथ धूल या पेड़ों से गिरने वाले पराग (पॉलन) से एलर्जी हुई थी। एंटी एलर्जिक दवाई बच्चों को दी गई। उसके बाद सभी बच्चे सामान्य हो गए। यह घटना दो दिन पहले की है। -- डाॅ. उज्ज्वल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नेरवा अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article