फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chikhadeshwar Mahadev of Theog on 24 day journey from today

Rampur Bushahar News: ठियोग के चिखड़ेश्वर महादेव 24 दिवसीय यात्रा पर आज से

Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chikhadeshwar Mahadev of Theog on 24 day journey from today
ठियोग के चिखड़ स्थित देवठी से आज 24 दिवसीय यात्रा पर निकलेंगे देवता चिखड़ेश्वर महाराज। स्रोत :
. तीन साल में एक बार आयोजित होने वाली देव यात्रा में शामिल होंगे हजारों लोग
विज्ञापन

. क्षेत्र के दौरा कर 11 जनवरी को अपने मंदिर पहुंचेंगे देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता चिखड़ेश्वर महाराज की तीन साल में एक बार आयोजित होने वाली क्षेत्रीय यात्रा शुक्रवार से शुरू होगी। 24 दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में हजारों लोग शामिल होकर देव परंपराओं का निर्वहन करेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर देवता विश्राम करेंगे और क्षेत्र के लोगों को आशीर्वाद देंगे। यात्रा सुबह 11 बजे यह देवता महाराज के मूल देवठी एवं उत्पत्ति स्थल चिखड़ से शुरू होगी। शाम को देवता जदराई की देवठी जघेड़ी पहुंचेंगे। शाम को देवता जघेड़ी में रुकेंगे। 12 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा में कई रात्रि विश्राम स्थल होंगे। 20 दिसंबर को देवता महाराज जघेड़ी से परगना खगालद की यात्रा करते हुए दिन के समय जनोटी गांव पहुंचेंगे। जनोटी गांव में कुछ समय विश्राम करने के बाद देवता महाराज शाम को तुंगन गांव पहुंचेंगे। 21 दिसंबर को देवता तुंगन, धर्माई, नेरा गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 दिसंबर को कछेर, 23 ठियोग के रशेली गांव में रुकेंगे। 24 को टिक्कर में रात गुजारेंगे। 25 को सीलू गांव, 26 को कीट गांव, 27 को बलोवा गांव, 28 को भड़ियाना गांव और 29 कुनली में विश्राम करेंगे। इसके अलावा 30 को लकारा डेरा, 31 को कटौत, 1 जनवरी को भलेच, 2 जनवरी को जदेवग, 3 गवाई, 4 को डकाना, 5 को कथाल, 6 को डकोली, 7 को पडैण घाट, 8 को गोधन गांव, 9 को दनीउल, 10 को भोट और 11 जनवरी को अपनी देवठी चिखड़ पहुंचेंगे और अपने पवित्र डीम में विराजमान होंगे जाएंगे। 12 जनवरी को देवता की देवठी में विशाल भंडारा होगा। इसी दिन यात्रा का विधिवत समापन होगा। इसके बाद यह यात्रा तीन साल बाद आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article