फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Postmaster General Sanjay Singh honored for his outstanding work

Rampur Bushahar News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह सम्मानित

Wed, 25 Feb 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Postmaster General Sanjay Singh honored for his outstanding work
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह सारस्वत सम्मान से अलंकृत। स्रोत : डाकघर।
. वाराणसी में आयोजित समारोह में सारस्वत सम्मान से किया अलंकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह वाराणसी स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र बीएचयू परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह को प्रतिष्ठित सारस्वत सम्मान (प्रशासनिक क्षेत्र) से सम्मानित किया गया। अधीक्षक डाकघर रामपुर दिनेश प्रकाश ने बताया कि अखिल भारतीय सारस्वत परिषद देश की एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था है, जो शिक्षा, शोध, धर्म, चिकित्सा, पत्रकारिता, प्रशासन, खेल एवं संगीत सहित विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करती है। संजय सिंह को यह सम्मान प्रशासनिक क्षेत्र में उनके प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, संगठनात्मक दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा व वर्तमान में हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल ने सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, राजस्व संवर्धन और दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की सुदृढ़ पहुंच सुनिश्चित की है। हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए संजय सिंह को बधाई दी और इसे संपूर्ण परिमंडल के लिए गौरव का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed