फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu, Congress, Kinnaur, Political News

सीएम ने महिलाओं को 1500 रुपये प्रदान कर वादा निभाया : सरोज

Wed, 26 Jun 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu, Congress, Kinnaur, Political News
रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करती किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी। संवाद
कांग्रेस से ज्यादा भाजपा की महिलाएं प्राप्त कर रही योजना का लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किनौर)। प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 10 गारंटियां देने की घोषणा की थी। इसमें से प्रदेश की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना वादा निभाया है। यह बात किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता में कही। प्रदेश सरकार ने योजना का शुभारंभ प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से किया था, जबकि किन्नौर जिले में अब तक 350 महिलाओं को सीधे उनके खाते में 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान कर महिलाओं को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को यह राहत पूर्व में ही प्रदान की जाती है, लेकिन विपक्ष की ओर से उपचुनावों का हवाला देकर चुनाव आयोग से इसे रोकने का प्रयत्न कर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को शामिल किया है, जिसमें कांग्रेस से ज्यादा भाजपा की महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही हैं, जबकि विपक्ष की ओर से बार बार आम आदमी को गुमराह किया जा रहा है कि योजना का लाभ कांग्रेस की महिलाओं को ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनजातीय क्षेत्रों में वन अधिकार अधिनियम 2006 को लागू करने के लिए शिमला में संबंधित अधिकारियों की बैठक कर अधिनियम को तुरंत लागू करने के निर्देश देने से जनजातीय क्षेत्र के पात्र लोगों को अपना अधिकार प्राप्त होगा। इस मौके पर ललिता पंचारस, श्रद्धा नेगी और विमला नेगी मौजूद रहीं।

रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करती किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी। संवाद

रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करती किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed