फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cheng Mor-Khargoti road construction work begins

Rampur Bushahar News: चेंग मोड़–खरगोटी सड़क निर्माण कार्य शुरू

Tue, 17 Mar 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cheng Mor-Khargoti road construction work begins
उपमंडल कुमारसैन में चेंग मोड़-खरगोटी सडक़ शुरू हुआ निर्माण कार्य। संवाद
खरगोटी, आहार और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की जंजैली पंचायत में चेंग मोड़-खरगोटी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब 1700 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसे लेकर गांव खरगोटी, आहार और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है। बागवानों की आजीविका काफी हद तक सेब पर निर्भर करती है। अभी तक सड़क सुविधा के अभाव में बागवानों को अपनी फसल को बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे और संकरे रास्तों के कारण परिवहन महंगा और जोखिमभरा बना हुआ है। इस कारण कई बार समय पर फसल बाजार तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में सड़क का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए विकास की नई उम्मीद है। सड़क निर्माण कार्य के लिए करीब 14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्य इसी गति से जारी रहा, तो जल्द ही पूरी सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य गगन वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर का आभार जताया। गगन वर्मा ने कहा कि यह सड़क न केवल किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक बनेगी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और बर्फबारी के दौरान यह क्षेत्र लगभग कट जाता है, जिससे आपातकालीन स्थिति में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब सड़क बनने से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। उधर, सब डिविजन लोक निर्माण विभाग बड़ागांव के कनिष्ठ अभियंता सूरज शर्मा ने कहा है कि करीब 250 मीटर हिस्से का टेंडर जारी किया गया है और कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article