{"_id":"67582ad4e2e4344950077438","slug":"chaupal-shimla-road-opened-for-traffic-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-126287-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल-शिमला मार्ग यातायात के लिए खुला, वाहनों के स्किड होने का खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल-शिमला मार्ग यातायात के लिए खुला, वाहनों के स्किड होने का खतरा बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । शिमला-चौपाल मुख्य मार्ग बर्फबारी होने के बाद बंद हो गया था, जिसे चंबी-देहा के बीच सभी वाहनों की आवाजाही के लिए रेत-मिट्टी डालकर खोल दिया गया है । हालांकि, सुबह और शाम के समय सड़क पर पाला जमने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूर सड़क से बर्फ हटाने और रेत बिछाने के कार्य में जुटे हैं। चौपाल के एसडीएम ने बताया कि चौपाल और देहा के बीच बर्फ हटाने और रेत बिछाने का कार्य चल रहा है। मार्ग सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। इसके अलावा सभी विभाग बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बर्फबारी के मौसम में अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और बहुत ही जरूरी होने की स्थिति में फिसलन भरे रास्तों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। शिमला मुख्य सड़क सोमवार शाम से चौपाल देहा के बीच हल्की बर्फबारी होने और बर्फ जमने के कारण बिल्कुल बंद हो गई थी। मंगलवार सुबह चौपाल से पथ परिवहन निगम की ओर से कोई भी बस शिमला के लिए नहीं भेजी गई है। किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही चौपाल से रिऊणी, खिड़की चंबी और देहा (शिमला) मार्ग पर नहीं हो रही थी। अब मौसम साफ होने के बाद मंगलवार को दोपहर बाद इस मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने बताया कि सुबह और शाम के समय सड़क पर फिसलन के कारण हादसे का खतरा बना रहता है, इसलिए लोग रात के समय सफर न करें। उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर खतरे से निपटने के लिए मशीनें तैनात की है।