फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chamola-Kangal road has been blocked for traffic for four days

Rampur Bushahar News: चार दिन से यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी चमोला-कांगल सड़क

Mon, 28 Jul 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chamola-Kangal road has been blocked for traffic for four days
पहाड़ी से चट्टान दरकने के कारण अवरुद्ध पड़ी चमोला-कांगल सडक़। संवाद
भूस्खलन के कारण बाधित मार्ग की बहाली का कार्य चला कछुआ गति से
विज्ञापन


वाया मशीन खड्ड 40 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने को मजबूर ग्रामीण

अतिरिक्त सफर के चलते बागवानों की फसल समय पर नहीं पहुंच रही मंडी

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। बरसात के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। उपमंडल कुमारसैन के बड़ागांव क्षेत्र की चार पंचायतों को जोड़ने वाली चमोला-कांगल सड़क भूस्खलन के कारण चार दिन से अवरुद्ध है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कतें क्षेत्र के बागवानों को आ रही हैं। बागवानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। बागवान अतिरिक्त सफर कर फसल मंडी पहुंचा रहे हैं, लेकिन समय पर फसल न पहुंच पाने से आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है। चार दिन पहले बड़ागांव सब डिवीजन के तहत जंजैली के पास सोदनू में भूस्खलन के कारण पहाड़ी से चट्टानें गिरने से चमोला-कांगल सड़क अवरुद्ध हो गई। इससे क्षेत्र की कांगल, मोगड़ा, कोटीघाट और जंजैली चार पंचायतों का संपर्क कट गया है। लोक निर्माण विभाग सड़क बहाली में तो जुटा है, लेकिन कछुआ गति से चल रहा कार्य ग्रामीणों और बागवानों की परेशानी बढ़ा रहा है। आहार से जंजैली का सफर लगभग नौ किलोमीटर लंबा है, लेकिन सड़क बंद होने से ग्रामीण वाया मशीनखड होकर आवाजाही कर रहे है। इससे 40 से 50 किलोमीटर लंबा अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। पंचायत जंजैली में इन दिनों सेब सीजन जोरों से चल रहा है। जिन लोगों की जमीन और सेब के बागीचे जंजैली, खरगोटी में हैं। सेब तुड़ान के चलते उन्हें वाया चमोला-मोगड़ा या फिर वाया बड़ागांव का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इस कारण जहां एक ओर गाड़ियों में अतिरिक्त किराया भुगतान करना पड़ रहा है, वहीं मंडी तक पहुंचने में भी देरी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण कृष्ण पाल, सुरेश कुमार, राज कुमार, राजेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क बाधित होने से ग्रामीण और बागवान भारी परेशानी झेल रहे हैं। सड़क बहाली का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त समय और आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।

सड़क बहाली का कार्य चल रहा
लोक निर्माण विभाग बड़ागांव के कनिष्ठ अभियंता सूरज शर्मा ने कहा कि सड़क बहाली का कार्य चल रहा है। सतर्कता बरतते हुए इस सड़क की बहाली का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article