फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ceremony at GNM Institute Khaneri, Ruma Miss Farewell, Deepanjali chosen Miss Fresher, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: रूमा मिस फेयरवेल, दीपांजलि चुनीं मिस फ्रेशर

Mon, 09 Dec 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
जीएनएम संस्थान खनेरी में समारोह में प्रशिक्षु नर्साें ने बिखेरे जलवे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के जीएनएम संस्थान में फेयरवेल और फ्रेशर वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान की सभी प्रशिक्षु नर्सों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और प्रतिभा के जलवे बिखेरे। समारोह में रूमा को मिस फेयरवेल और रितिका नेगी ने मिस पर्सनैलिटी के खिताब से नवाजा गया। दीपांजलि के सिर मिस फ्रेशर का ताज सजा। इसके अलावा शीशम ने मिस पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम किया। समारोह में डॉ. अजय नेगी और डॉ. पदम शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मैट्रन जमुना कटोच, नर्सिंग ट्यूटर मुन्नी नेगी, ज्योति शर्मा और दीपिका वर्मा विशेष रूप से शामिल रहे। संस्थान प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का टोपी व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उसके बाद समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षु नर्सों ने पहाड़ी, किन्नौरी और पंजाबी गीतों पर खूब धमाल मचाया। शानदार प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान मिस फेयरवेल और मिस फ्रेशर के चयन की प्रक्रिया भी चलती रही। संस्थान की ओर से तय किए गए जजों ने मिस फेयरवेल और मिस फ्रेशर की प्रतिभागियों से अलग-अलग सवाल पूछे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस संस्थान से निकल कर छात्राएं विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं देगी। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में नर्सों का किरदार रीढ़ की हड्डी की तरह होता है, जिस तरह से शरीर बिना रीढ़ की हड्डी के खड़ा नहीं रह सकता, उसी प्रकार कोई भी स्वास्थ्य संस्थान बिना नर्सों के संचालित नहीं हो सकता। उन्होंने नए छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed