फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Central government's new bill against the rights of advocates

Rampur Bushahar News: अधिवक्ताओं के अधिकारों के खिलाफ केंद्र सरकार का नया विधेयक

Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Central government's new bill against the rights of advocates
अधिवक्ता संशोधन विधेयक को लेकर एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य। संव
बार एसोसिएशन रामपुर ने जताया रोष, विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने केंद्र सरकार के पेश किए अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध मंगलवार को प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्यों ने कहा कि यह विधेयक अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता और अधिकारों के विरुद्ध है। रामपुर स्थित न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम निशांत तोमर के जरिये हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के महा रजिस्ट्रार को ज्ञापन भेजकर विधेयक का विरोध जताया है। बार एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया कि इस विधेयक का देशभर में अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह उनके हक में नहीं है। जब तक सरकार इस विधेयक को वापस नहीं लेती, तब तक इसका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता योगराज देष्टा, एचएस नेगी, रमेश नेगी, पुनीत गुप्ता, महेश मनसैईक, हिमेश ठाकुर, नरगेश कटोच, पवन निराला, जेआर रोष्टा, राजेश शर्मा, देव कुमार शर्मा, एचके शर्मा, गोपाल कश्यप, तनुजा ठाकुर, दिव्या, रक्षा, दीपाली, निशा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed