फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Celebration on BJP's victory in Delhi, celebrations in Rampur, Nirmand, Kinnaur and Theog.

Rampur Bushahar News: दिल्ली में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Celebration on BJP's victory in Delhi, celebrations in Rampur, Nirmand, Kinnaur and Theog.
आनी में भाजपा की जीत का जश्र मनाते कार्यकर्ता। संवाद
रामपुर, निरमंड, किन्नौर और ठियोग में उड़ाई आतिशबाजी और लड्डू बांटे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/निरमंड/रिकांगपिओ/ठियोग/आनी। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा की जीत पर रामपुर, निरमंड, रिकांगपिओ, ठियोग और आनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ऊपरी हिमाचल में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, आतिशबाजी उड़ाई और लड्डू बांटकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के शनिवार को नतीजे घोषित हुए। कुल 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रत्यक्ष बहुमत दिया है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताते हुए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया है। दिल्ली की जनता को ठग कर अपनी राजनीति रोटियां सेंक रही आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में आइना दिखाया है। निरमंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। निरमंड बस अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पटाखे फोड़े और स्थानीय लोगों को जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी। इस जश्न में पंचायत समिति उपाध्यक्ष बिंद राम, पूर्व मंडल महामंत्री विदेश निगम, लोकेश शर्मा, दयानंद शुक्ला, धर्मपाल नेगी, सुशील शर्मा, जयराम ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने दिल्ली में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे आने वाले चुनावों के लिए शुभ संकेत माना। वहीं, आनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर की अगुवाई में विजय जुलूस निकालकर कर मोदी को जय श्री राम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर आनी के पुराने बस अड्डे में पटाखे फोड़ कर और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन मंत्री पवन राणा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता शशि मल्होत्रा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी मोनू भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई दी। वहीं, किन्नौर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी रिकांगपिओ मुख्य चौक पर मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा महामंत्री चंद्र पॉल नेगी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नेगी ने कहा कि 2027 के हिमाचल विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस मुक्त देश बनाने के लिए कार्य करेंगे। जिला आईटी प्रभारी कृपाल, महेश माथस, उमा शंकर, अरविंद खोष्टो, सागर नेगी, दलीप कुमार, अजान सिंह, लबू कांत, राजीव और श्याम सुंदर मौजूद रहे। ठियोग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर कर जीत का जश्न मनाया। महासू जिला पूर्व अध्यक्ष अजय श्याम सहित भाजपा के कई मंडलों के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, पवन राणा और अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के सबका विकास के मूल मंत्र का संदेश देती है।

आनी में भाजपा की जीत का जश्र मनाते कार्यकर्ता। संवाद

आनी में भाजपा की जीत का जश्र मनाते कार्यकर्ता। संवाद

आनी में भाजपा की जीत का जश्र मनाते कार्यकर्ता। संवाद

आनी में भाजपा की जीत का जश्र मनाते कार्यकर्ता। संवाद

आनी में भाजपा की जीत का जश्र मनाते कार्यकर्ता। संवाद

आनी में भाजपा की जीत का जश्र मनाते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed